रोहित ने रचा इतिहास... बने सिक्सर किंग, धोनी-कोहली तो काफी पीछे

15 Apr 2024

Credit: PTI/BCCI

टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है.

36 साल के रोहित टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.

रोहित शर्मा ने अब तक 432 टी20 मैचों में 502 छक्के लगाए हैं. रोहित ने टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के अलावा इंडिया, इंडिया-ए, मुंबई, इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया है.

भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली 383 सिक्स के साथ दूसरे और धोनी 331 सिक्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं. वहीं कीरोन पोलार्ड दूसरे और आंद्रे रसेल तीसरे नंबर पर हैं.

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के 1056- क्रिस गेल 860- कीरोन पोलार्ड 678- आंद्रे रसेल 548- कॉलिन मुनरो 502- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 63 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

रोहित शर्मा की शतकीय पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा.