यशस्वी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले IPL के इकलौते क्रिकेटर 

23 APR 2024 

Credit: PTI, IPL, GETTY

आईपीएल 2024 में 22 अप्रैल को एक अहम मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंड‍ियंस के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया. 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने इंजरी के बाद वापस आकर 18 रन लेकर 5 विकेट लिए, इसके ल‍िए उनको 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया. 

रनचेज के दौरान यशस्वी जायसवाल राजस्थान की टीम के हीरो रहे, उन्होंने 60 गेंदों पर 104 रन बनाए. इसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 173.33 रहा. 

अपने शतक से यशस्वी जायसवाल ने एक धांसू रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, ऐसा करने वाले वो इकलौते IPL क्रिकेटर हैं. 

यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र से पहले आईपीएल में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. 

उन्होंने पहला शतक भी मुंबई के ख‍िलाफ वानखेड़े में  साल 2023 में 21 साल 123 दिनों की उम्र में पूरा किया था. 

वहीं दूसरा शतक 22 साल 116 दिनों की उम्र में कल (22 अप्रैल) को मुंबई इंड‍ियंस के ख‍िलाफ जड़कर पूरा किया. इस तरह यशस्वी के दोनों शतक  मुंबई के ख‍िलाफ ही आए हैं.