scorecardresearch
 
Advertisement

Surya Grahan Live Updates: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त, जानें 2022 में होंगे कितने ग्रहण

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 दिसंबर 2021, 3:42 PM IST

Solar Eclipse 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 यानी आज लगने जा रहा है. हालांकि, आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे और 8 मिनट रहेगी. इस खगोलीय घटना को आप कई वेबसाइट पर लाइव भी देख सकते हैं.

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (surya grahan 2021 today India timings) साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (surya grahan 2021 today India timings)

हाइलाइट्स

  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 बजे से लगेगा
  • 4 घंटे 8 मिनट रहेगी ग्रहण की अवधि
  • भारत में कहीं नहीं दिखाई देगा ग्रहण

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021 December: साल 2021 को अलविदा करने का वक्त नजदीक आ गया है और इस साल का अंत भी एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण के साथ हो रहा है. कुछ ही दिन पहले आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगा था. कहा जा रहा है कि कुछ अंतराल में दो ग्रहण लगने का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट.

3:42 PM (2 वर्ष पहले)

साल 2022 में कितने ग्रहण?

Posted by :- Sumit kumar

साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. इनमें से दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. इसके अलावा, 15-16 मई को पहला चंद्र ग्रहण होगा, जबकि अंतिम चंद्र ग्रहण 7-8 नवंबर को होगा.

3:35 PM (2 वर्ष पहले)

खत्म हुआ सूर्य ग्रहण

Posted by :- Sumit kumar

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग चार घंटे की थी. पूर्ण सूर्य ग्रहण होने की वजह से अंटार्कटिका के कई हिस्से कुछ देर के लिए अंधेरे में डूबे रहे.

3:27 PM (2 वर्ष पहले)

नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए सूर्य ग्रहण

Posted by :- Sumit kumar

सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना हानिकारक माना जाता है. आप सनग्लास या प्रोजेक्शन मेथड की मदद से इसे देख सकते हैं. प्रोजेक्शन मेथड में प्लास्टिक के कप में छेद या कार्डबोर्ड के टुकड़े का इस्तेमाल कर कागज के सरफेस पर सूर्य ग्रहण की घटना देखी जा सकती है.

2:30 PM (2 वर्ष पहले)

दक्षिण अटलांटिक से सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- Sumit kumar

दक्षिण अटलांटिक स्थित फॉकलैंड आईलैंड से सूर्य ग्रहण का आकर्षक नजारा दिखाई दिया.

Advertisement
1:42 PM (2 वर्ष पहले)

अंटार्कटिका में छाया अंधेरा

Posted by :- Sumit kumar

सूर्य ग्रहण लगे करीब ढाई घंटे बीत चुके हैं और अंटार्कटिका में सूर्य का लगभग 99 फीसद हिस्सा चंद्रमा की छाया से ढक गया है. इसी खगोलीय घटना को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

1:33 PM (2 वर्ष पहले)

अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- Sumit kumar

अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का आधे से ज्यादा भाग चंद्रमा के पीछे छिप चुका है.

1:11 PM (2 वर्ष पहले)

2 घंटे में चंद्रमा से आधा ढका सूर्य

Posted by :- Sumit kumar

सूर्य ग्रहण को लगे दो घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया है और अंटार्कटिका में सूर्य का लगभग आधा हिस्सा चंद्रमा से ढक चुका है.

12:58 PM (2 वर्ष पहले)

अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- Sumit kumar

सूर्य ग्रहण लगे करीब दो घंटे हो चुके हैं. इस बीच अंटार्कटिका की चमकती धूप ग्रहण की छाया में छिप गई है. इस वक्त अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ ऐसा दिख सकता है.

12:34 PM (2 वर्ष पहले)

कैसा है सूर्य ग्रहण का नजारा?

Posted by :- Sumit kumar

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आना शुरू हो चुकी हैं. जिन जगहों पर पूर्ण ग्रहण होगा, वहां सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच चंद्रमा आ जाएगा.

Advertisement
11:55 AM (2 वर्ष पहले)

2 मिनट के लिए छाएगा अंधेरा

Posted by :- Sumit kumar

अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों में अक्टूबर से अप्रैल के बीच दिन बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस ग्रहणकाल के दौरान यहां 2 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा.

11:22 AM (2 वर्ष पहले)

अंटार्कटिका समेत कई जगहों पर लगा सूर्य ग्रहण

Posted by :- Sumit kumar

यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका समेत दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में लग रहा है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे सकता है.

11:00 AM (2 वर्ष पहले)

लग गया है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, 4 घंटे तक सूर्यदेव पर रहेगा ग्रहण

Posted by :- Pragya Bajpai

साल 2021 का आखिरी और एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण लग गया है. करीब 4 घंटे तक सूर्य पर ग्रहण लगा रहेगा. 

10:48 AM (2 वर्ष पहले)

हो जाएं तैयार, पांच मिनट में लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण

Posted by :- Pragya Bajpai

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का इंतजार खत्म होने वाला है, बस पांच मिनट बाद ही सूर्य पर ग्रहण लगना शुरू हो जाएगा. 

10:33 AM (2 वर्ष पहले)

बस आधे घंटे में लगने वाला है सूर्य ग्रहण

Posted by :- Pragya Bajpai

आधे घंटे बाद यानी 11 बजे सूर्य ग्रहण लग जाएगा. आज का सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण है. इसकी कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट की है.

Advertisement
10:20 AM (2 वर्ष पहले)

नासा करेगा लाइव स्ट्रीमिंग

Posted by :- Pragya Bajpai

नासा ने पुष्टि की है कि वो सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगा. हालांकि, मौसम पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा. नासा के यूट्यूब चैनल और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.नासा, यूनियन ग्लेशियर, अंटार्कटिका की फुटेज चलाएगा.

 

10:14 AM (2 वर्ष पहले)

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा

Posted by :- Pragya Bajpai

भारत में तो किसी भी जगह से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. अंटार्कटिका में सूर्य ग्रहण सबसे अच्छा दिखेगा. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों, न्यूजीलैंड और चिली में रहने वाले लोगों को भी ग्रहण की झलक देखने को मिल सकती है.

10:05 AM (2 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में उत्साह

Posted by :- Pragya Bajpai

सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. हालांकि, भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग पर इसे देखा जा सकता है.

9:50 AM (2 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण की खास बातें (Surya Grahan 4 December 2021)

Posted by :- Pragya Bajpai

यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है . इस ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि इसमें सूर्य का संयोग केतु से बनने जा रहा है. साथ ही इस ग्रहण में चन्द्रमा और बुध का योग भी होगा. सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है. इसके अलावा इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ शनि अमावस्या का भी अद्भुत संयोग बन रहा है. शनि देव को सूर्य का पुत्र कहा जाता है. ऐसे में इस ग्रहण के प्रभाव से शनि और सूर्य दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है.

9:47 AM (2 वर्ष पहले)

कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण (Live Streaming of Solar Eclipse 2021)

Posted by :- Pragya Bajpai

टेलिस्‍कोप की मदद से देखने से ये सूर्य ग्रहण बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा. इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते हैं.

Advertisement
9:47 AM (2 वर्ष पहले)

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण?( Purn Surya Grahan or Total Solar Eclipse 2021)

Posted by :- Pragya Bajpai

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती, इस घटना को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है. जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रुप से ढक लेता है तो इस घटना को आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य का मध्य भाग ढक लेता है और सूर्य एक रिंग की तरह नजर आने लगता है तो इस खगोलीय घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं.

9:47 AM (2 वर्ष पहले)

क्या होता है सूर्य ग्रहण? (What is Solar eclipse)

Posted by :- Pragya Bajpai

सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं. यह खगोलीय घटना चंद्रमा के सूरज और धरती के बीच आ जाने के कारण होती है. इस दौरान चंद्रमा सूरज की किरणों को ब्लॉक कर देता है और धरती के हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है. हालांकि, चंद्रमा की छाया इतनी बड़ी नहीं होती है कि वह पूरी धरती को ढक ले. इसीलिए ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए एक विशेष इलाके में ही अंधेरा छाता है. 

9:46 AM (2 वर्ष पहले)

सूतक की पाबंदियां नहीं हैं मान्य

Posted by :- Pragya Bajpai

4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारत में नजर ना आने की वजह से इस बार सूतक के नियम (Sutak Kaal) नहीं माने जाएंगे. साथ ही ग्रहणकाल के दौरान मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं लगेगी. सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगी.

9:45 AM (2 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट की

Posted by :- Pragya Bajpai

सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 8 मिनट होगी. ये ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. सुबह लगने की वजह से ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसकी वजह से इससे जुड़े नियम और मान्यताएं भारत में लागू नहीं होगी.

9:45 AM (2 वर्ष पहले)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा आज

Posted by :- Pragya Bajpai

साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार यानी आज के दिन लगने वाला है. ये ग्रहण कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा. 15 दिनों के अंदर लगने वाला यह दूसरा ग्रहण है. इससे पहले 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगा था. ये ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि ये भारत में कहीं नहीं दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण  10.59 मिनट पर शुरू होगा (Surya Grahan kitne baje lagega) और 3 बजकर 7 मिनट पर खत्म हो जाएगा. यहां हम आपको सूर्य ग्रहण से जुड़ा हर अपडेट देंगे.

Advertisement
Advertisement