g792dd6911 1748262581

कितनी लंबी होती है एक चींटी की उम्र?

gnttv com logo

(Photos Credit: Pixabay)

ge4662afdb 1748262581

चींटी एक छोटा लेकिन बहुत ही दिलचस्प जानवर है. इसने इंसानों की कल्पना को हमेशा आकर्षित किया है. 

g872a15e84 1748262581

चींटी हमारी कहानियों और साहित्य का हिस्सा रही है, लेकिन आप इसे कितना जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि एक चींटी कितने साल जीती है?

gb71936a39 1748262581

एक चींटी की उम्र प्रजाति और उसकी भूमिका (जैसे, मजदूर, सैनिक, या रानी) के आधार पर अलग-अलग होती है. 

मजदूर चींटी (Worker Ant):  अधिकांश मजदूर चींटियों की उम्र 1 से 3 साल तक होती है. कुछ प्रजातियों में यह कुछ महीनों से लेकर 7 साल तक भी हो सकती है. 

रानी चींटी (Queen Ant): रानी चींटी की उम्र काफी लंबी होती है. यह 10 से 30 साल तक हो सकती है, क्योंकि वह कॉलोनी की प्रजनन मशीन होती है. 

नर चींटी (Male Ant): नर चींटियों की उम्र बहुत कम होती है. आमतौर पर कुछ हफ्तों से लेकर 1-2 महीने तक, क्योंकि उनका मुख्य कार्य रानी के साथ प्रजनन करना होता है, जिसके बाद वे अक्सर मर जाते हैं. 

रानी चींटी का काम जहां अंडे देना होता है. वहीं नर चींटी का काम रानी चींटी के साथ प्रजनन करना होता है. हमें बाहर घूमती हुई दिखती हैं मज़दूर चींटियां. 

इन चींटियों का मुख्य काम होता है खाना ढूंढना और उसे बिल तक ले जाना. बिल की देखरेख करना और कॉलोनी की रक्षा करना. 

इसके अलावा रानी और नए अंडों/लार्वा की देखरेख का काम भी इन्हीं चींटियों का होता है.