rains 18

भारत में कैसे और किस तरफ से आता है मॉनसून? जरूर जानिए

23 June 2025

By: KisanTak.in

Kisan Tak
heat wave 3ITG 1744095722883

भारत के उत्तरी भागों में मई-जून में तेज गर्मी पड़ती है, जिससे जमीन का तापमान बहुत बढ़ जाता है

Credit: pinterest

गर्मियों में तापमान

heat wave 1

गर्म जमीन होने के कारण गर्मियों में उत्तर भारत में कम दबाव यानी लो प्रेशर वाला क्षेत्र बनता है

Credit: pinterest

हवा का दबाव कम 

ocean 3ITG 1750659920636

समुद्र अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, इसलिए वहां उच्च दबाव यानी हाई प्रेशर बना रहता है

Credit: pinterest

हिंद महासागर में उच्च दबाव

हवा हमेशा उच्च दबाव से कम दबाव की ओर चलती है. इसलिए हिंद महासागर से दक्षिण-पश्चिम हवाएं भारत की ओर बहती हैं

Credit: pinterest

दक्षिण-पश्चिम से हवाएं बहती हैं

हिंद महासागर से आने वाली ये हवाएं समुद्र से नमी लेकर आती हैं, जिससे फिर भारत में बारिश होती है

Credit: pinterest

नमी से भरी हवाएं पहुंचती हैं

यही कारण है कि सबसे पहले मानसून जून के पहले हफ्ते में केरल तट से टकराता है. यहीं से भारत में मानसून की आधिकारिक शुरुआत होती है

Credit: pinterest

केरल में मानसून की शुरुआत

वहां से ये मानसून की हवाएं धीरे-धीरे पूर्वोत्तर (पूर्व) और उत्तर भारत की ओर फैलती हैं

Credit: pinterest

पूरब और उत्तर की ओर

मानसून भारत में दो शाखाओं में बंट जाता है. अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा. दोनों भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश पहुंचाती हैं

Credit: pinterest

मानसून की दो शाखा 

जून के अंत तक या जुलाई की शुरुआत में मानसून लगभग पूरे देश में सक्रिय हो जाता है

नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है...

Credit: pinterest

पूरे भारत में फैल जाता है