Mehandi Designs for Eid: मीठी ईद पर लगवाएं ये मेहंदी डिजाइन्स

Photo Credits: PTI

रमज़ान के पाक माह का समापन मीठी ईद यानी ईद-उल-फित्र के जश्न के साथ होता है. यह त्योहार मुस्लिम (चंद्र) कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है. 

दुनिया भर में मुसलमान अलग-अलग दिन पर ईद का त्योहार मनाते हैं क्योंकि यह तब तक शुरू नहीं होता जब तक कि नया चांद नहीं दिख जाता है. 

दक्षिण एशिया में, विशेष रूप से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में, ईद की पहली शाम को चांद रात के रूप में जाना जाता है. जैसे ही चांद दिखता है जश्न शुरू हो जाते हैं. 

ईद के मौके पर लड़कियां और महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और यह एक बहुत ही खास रस्म है.

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र की महिलाएं ईद के मौके पर मेहंदी लगवाती हैं और इस कारण आपको ईद के पहले से ही बाजारों में रौनक दिखने लगती है. 

आजकल मिनिमल मेहंदी लगवाने का चलन है. लड़कियां हाथों पर छोटे और सिंपल डिजाइन बनवाती हैं. 

आप मेहंदी में फ्लोरल पैटर्न लगवा सकते हैं क्योंकि फ्लोरल डिजाइन कभी भी आउट-ऑफ ट्रेंड नहीं होते हैं.

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप एक खास तेल अपनी मेहंदी पर लगा सकते हैं जो आपको मेहंदी वालों के पास या बाजार में आसानी से मिल जाएगी. 

मेहंदी से सजे हाथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं और इसकी खुशबू से त्योहार का रंग और गहरा हो जाता है.